एनसीपी चीफ शरद पवार को मिली जान से मारने की धमकी
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): एनसीपी चीफ शरद पवार को जान से मारने की धमकी मिली है.जानकारी के मुताबिक, शरद पवार को धमकी एक वेबसाइट के जरिए दी गई है। शरद पवार को मिली धमकी बारे में जानकारी देते हुए उनकी बेटी सुप्रिया सुले ने बताया कि मुझे वॉटसएप पर पवार साहब के लिए मैसेज मिला था. उन्हें एक वेबसाइट के जरिए धमकी दी गई थी. मैंने महाराष्ट्र के गृह मंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से गुहार लगाई है. इस तरह की हरकतें और निचले स्तर की राजनीति हैं बंद होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पवार की सिक्योरिटी की जिम्मेदारी केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आती है. उन्हें इसके बारे में सोचना चाहिए. शरद पवार को मिली धमकी के मामले महाराष्ट्र के गृह मंत्री और उपमुख्यमंत्री देंवेंद्र फडणवीस ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं.
#NCP, #Sharad Pawar Threatened,#Sharad Pawar,#Supriya Sule,







