(बॉलीवुड डेस्क): बेसब्री से इंतज़ार कर रहे दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर हैं, अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है. अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है साथ ही ओह माय गॉड की रिलीज डेट का भी एलान किया है। फिल्म में उनके साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी मुख्य किरदार में हैं। पोस्ट शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, आ रहे हैं हम, आइएगा आप भी, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में…  पोस्ट में अक्षय कुमार, भगवान शिव के गेटअप में नजर आ रहे हैं, पोस्टर में इसके ऊपर हिंदी में रिलीज की तारीख लिखी हुई है, जिसके नीचे 'ओएमजी 2' लिखा हुआ है.साल 2012 में रिलीज हुई अक्षय कुमार और परेश रावल स्टारर ओह माय गॉड दर्शकों को खूब पसंद आयी थी। अब 11 साल बाद अक्षय कुमार ‘ओह माय गॉड 2’ के साथ वापस आ रहे हैं। अक्षय कुमार को भगवान कृष्ण के रूप में दिखाया गया था, अब उन्हें 'ओ माय गॉड 2' में भगवान शिव के रूप में देखा जाएगा।

#OMG2, #Akshay Kumar,#OMG 2 Release Date,#Yami Gautam,