नर्सिंग वॉलीबॉल टूर्नामेंट में एम्स ऋषिकेश नर्सिंग टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया
ऋषिकेश/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय जॉलीग्रांट में तीन दिवसीय इंटर कॉलेज नर्सिंग वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2023 का आयोजन किया गया , वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन 5 जून को और फाइनल मैच 7 जून को खेला गया। वॉलीबॉल टूर्नामेंट में करीब 13 टीमों ने प्रतिभाग किया, टूर्नामेंट में 14 टीमें पुरुष वर्ग और 8 टीमें महिला वर्ग की शामिल हुई, 7 जून को खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल मैच में महिला वर्ग में स्टेट कॉलेज ऑफ नर्सिंग की टीम ने प्रथम और एम्स ऋषिकेश नर्सिंग टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों को कुलाधिपति डॉ. विजय धस्माना ने ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया।
#dehradunnews,#uttarakhandnews,#AIIMS Rishikesh,#Inter College Nursing Volleyball Tournament,,







