गांव काकड़ा के श्मशान घाट में तांत्रिक क्रिया करते चार युवकों को ग्रामीणों ने दबोचा
मुजफ्फरनगर /खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के गांव काकड़ा के श्मशान घाट में चिता के पास तंत्र क्रिया करते चार युवकों को ग्रामीणों ने दबोच लिया। ग्रामीणों द्वारा बताया गया की गाँव के ही रणबीर नाम के व्यक्ति की मौत हुई थी, गांव के श्मशान में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया था। वही देर रात चिता के साथ छेड़छाड़ करते हुए देखकर ग्रामीणों ने चारों को पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई की। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया की चिता की अस्थियों और राख से इन चारों युवकों ने छेड़छाड़ कर रखी थी।

इस दौरान चिता के पास से मिठाई, शराब, पूजा सामग्री इत्यादि भी बरामद की गयी, ग्रामीणों का आरोप है कि चारों युवक तांत्रिक विद्या के तहत अस्थियों से छेड़छाड़ कर रहे थे। वही ग्रामीणों के जानकारी देते हुए बताया की इन चारों युवकों में दो युवक ग्राम काकड़ा और अन्य दो युवक बाहर के बताये जा रहे हैं।

#Muzaffarnagarnews,#upnews,







