राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को देशभक्त कहने वाले पर दर्ज हो राष्ट्रद्रोह का मुकदमा: लक्की राणा
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): उत्तराखंड कांग्रेस के अनु. जा. विभाग के कार्यकारी महानगर अध्यक्ष लक्की राणा ने एक बैठक में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देश भक्त बताया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने त्रिवेंद्र रावत के इस बयान पर विरोध प्रकट किया और कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत का यह बयान उनकी और उनकी पार्टी भाजपा की मानसिकता दिखाता है जो व्यक्ति और पार्टी देश के राष्ट्रपिता का सम्मान नही कर सकती वो कभी देशभक्ति भी नही कर सकती उन्होंने बापू के हत्यारे को देशभक्त कहने पर त्रिवेंद्र सिंह रावत के ऊपर राष्ट्रद्रोह के मुकदमें की मांग की है।
#Uttarakhandcongress,#ukcongres,#LuckyRana,#Dehraduncongress,#dehradunnews,#uttarakhandnews,







