उत्तरकाशी में हिंदू लड़की को भगाने के मामले से मचा बवाल, समुदाय विशेष को मकान व दुकान खाली कराने का अल्टीमेटम
उत्तरकाशी/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): उत्तरकाशी जनपद के पुरोला में नाबालिग को भगाने की घटना के बाद समुदाय विशेष के खिलाफ जगह-जगह विरोध तेज हो गया है। जिले के पुरोला बाजार में नाराज स्थानीय दुकानदारों ने समुदाय विशेष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है. वही स्थानीय दुकानदारों के आक्रोश के चलते बड़ी संख्या में समुदाय विशेष के बाहरी दुकानदार रातो-रात पुरोला शहर को छोड़कर फरार हो गए. इसी बीच भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद ने भी परिवार सहित शहर छोड़ दिया।

लव जिहाद के खिलाफ आंदोलन चला रहे आंदोलन में शामिल लोगों की अपील पर अब स्थानीय लोगों ने समुदाय विशेष के लोगों को किराये पर मकान व दुकान न देने का फैसला किया है. जिन लोगों ने किराये पर जगह दे रखी थी. वह अब खाली करने का अल्टीमेटम दे रहे हैं. स्थानीय लोगों के आक्रोश और भावनाओं को देखते हुए ज्यादातर लोगों ने विशेष समुदाय के लोगों को किराए पर मकान न देने का निर्णय कर चुके हैं।

दरअसल, नगर पंचायत पुरोला में बीते दिनों समुदाय विशेष के 2 युवक एक स्थानीय दुकानदार की नाबालिग बेटी को भगाने की साजिश रचते पकड़े गए थे. हालांकि, कुछ स्थानीय युवकों ने नाबालिग को भागने से बचा लिया था. लेकिन इसके बाद उत्तरकाशी समेत आसपास के लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और देखते ही देखते आंदोलन शुरू हो गया। गौरतलब है कि उत्तरकाशी के पुरोला इलाके में 'लव जिहाद' के नाम पर यह मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। वही इस घटना के बाद जगह जगह चिपकाये गये पोस्टरों में धमकी दी गई कि मुस्लिम अपना कारोबार बंद कर दें और 15 जून को होने वाली महापंचायत से पहले शहर छोड़कर चले जाएं अन्यथा उन पर एक्शन लिया जाएगा।
#dehradunnews,#uttarakhandnews,#Uttarakashi LoveJihad,#uttarakashinews,#Purolanews,#Love Jihad ,







