केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक की
नई दिल्ली, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में समीक्षा बैठक की, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बैठक के दौरान कहा की तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और उन्हें सुगम दर्शन हो यह हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए सरकार अनेक कदम उठा रही है। अमित शाह नेअधिकारियों के ठहरने की उचित व्यवस्था, दवाइयाँ, ऑक्सीजन सिलिंडर सहित सभी आवश्यक सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये। बैठक में जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, इंटेलिजेंस ब्यूरो प्रमुख तपन डेका, उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी) उपेंद्र द्विवेदी, सीआरपीएफ महानिदेशक एसएल थाउसेन सहित अन्य अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया। दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 62 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा एक जुलाई से शुरू होगी और 31 अगस्त तक जारी रहेगी. पिछले साल शुरु की गई यात्रियों के लिए पांच लाख की बीमा की सुविधा इस बार भी जारी रहेगी। शाह ने यात्रा के पूरे मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ ही यात्रियों के सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। पिछले साल 3.45 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे और इस साल यह संख्या पांच लाख के पार जाने का अनुमान है.
#Amitshah,#Homeministeramitshah,#AmarnathYatra,#Amarnath Yatra 2023,






