मुजफ्फरनगर में बिना अनुमति के सार्वजनिक स्थान पर मूर्ति लगाने पर हुआ बवाल
मुज़फ्फरनगर,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र ग्राम रोनी हर्जी पुर में बिना अनुमति के सार्वजनिक स्थान पर महाराणा प्रताप के सेनापति धीर सिंह पुंडीर की मूर्ति लगाने पर बवाल की स्थिति पैदा हो गयी, मामले की गंभीरता को देखते हुए जनपद के आला अधिकारी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को समझा बुझाकर शांत कराने की कोशिश की। दरअसल हरजीपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक के परिसर में सम्राट पृथ्वीराज चौहान के सेनापति धीर सिंह पुंडीर की प्रतिमा बिना अनुमति लगाने को लेकर ये सारा विवाद पैदा हुआ, सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी गांव पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने प्रतिमा हटाने से इंकार दिया। ग्राम प्रधान विनोद पुंडीर ने बताया देहरादून से करीब नौ फीट ऊंचाई की प्रतिमा लाई गई है। समिति के युवाओं ने चंदा एकत्रित किया है। प्रशासन प्रतिमा लगाने की अनुमति नहीं होने की बात कहकर हटवाना चाहता है। ग्रामीण इसलिए इसका विरोध कर रहे हैं।
जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी और एसएसपी संजीव सुमन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उत्तेजित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
इस प्रतिमा का 12 जून को अनावरण होना तय किया गया था। शुक्रवार को समग्र शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक रामेंद्र कुमार की ओर से बिना अनुमति लगाई गई प्रतिमा को लेकर थाने में मुकदमा कायम कराने की तहरीर दी गई। थाना प्रभारी राकेश शर्मा फोर्स लेकर गांव में पहुंच गए। जेसीबी से प्रतिमा हटवाने का प्रयास किया, लेकिन गांव के युवाओं ने विरोध शुरू कर दिया।
#Muzaffarnagar News,#upnews,







