(बॉलीवुड डेस्क): 27 साल बाद भारत एक बार फिर मिस वर्ल्ड 2023 की मेजबानी करने के लिए तैयार है. भारत को 71वें मिस वर्ल्ड 2023 की मेजबानी मिली है।मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मोर्ले ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि भारत में यह आयोजन कराने का फैसला इसकी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, विविधता को बढ़ावा देने के लिए इसकी प्रतिबद्धता और महिला सशक्तीकरण के लिए इसके जुनून को देखकर लिया गया है। उन्होंने कहा की 71वें मिस वर्ल्ड फाइनल के नए घर के रूप में भारत की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है. उन्होंने बताया कि 71वीं मिस वर्ल्ड 2023 में 130 से ज्यादा देशों की प्रतियोगी जुटेंगी। इसमें अलग-अलग राउंड भी होंगे, जो करीब एक महीने तक चलेंगे. इससे पहले भारत ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 1996 की मेजबानी की थी। यह मिस वर्ल्ड पेजेंट का 46वां संस्करण था जिसका ग्रैंड फिलाने  23 नवंबर 1996 को बैंगलुरू में हुआ  था। इस प्रतियोगिता में दुनिया भर से 88 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था।

#Miss World 2023,#Miss World Organization,