Adipurush: 'आदिपुरुष' 16 जून को सिनेमाघरों में देगी दस्तक, टीजर के बाद से हो रहा था विवाद
(बॉलीवुड डेस्क): भूषण कुमार, ओम, प्रसाद सुतार और राजेश नायर द्वारा निर्मित, बड़े बजट की बाहुबली स्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' 16 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, यह हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. आदिपुरुष रामायण से प्ररित फिल्म है, जिसमें प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान और सनी सिंह जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं. 'आदिपुरुष' का टीजर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म को लेकर लगातार विवाद चल रहा था. फिल्म के टीजर में इस्तेमाल किए गए वीएफएक्स को लेकर भी लगातार आलोचना हो रही थी. साथ ही इसमें रावण बने सैफ अली खान और हनुमान के लुक को लेकर भी विवाद था. इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार भी किया जा रहा है. इस फिल्म को 3डी और 2डी में रिलीज किया जा रहा है.यह फिल्म एक साथ पांच भाषाओं में रिलीज की जाएगी. यह फिल्म हिंदी के साथ कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलगू में रिलीज होगी.
#prabhas,#kriti sanon,#AdipurushReleaseDate,#Adipurush,#Bollywoodnews,







