(स्पोर्ट्स डेस्क)  :पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख नजम सेठी ने कहा है कि भारतीय टीम एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी तो पाकिस्तान की भी टीम वर्ल्ड कप खेलने भारत नहीं जाएगी। वहीं, आईसीसी का कहना है कि इस मुद्दे को सुलझाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। नजम सेठी पहले ही संकेत दे चुके हैं कि यदि पाकिस्तान सरकार सुरक्षा कारणों से टीम को भारत भेजने की अनुमति नहीं देती है तो पीसीबी ऐसी स्थिति में आईसीसी से पाकिस्तान के मैच तटस्थ स्थान पर करवाने के लिए कहेगा। इसी सिलसिले में आईसीसी ग्रेग बार्कले और सीईओ ज्योफ एलार्डिस पाकिस्तान पहुंचे हैं ताकि वह अक्तूबर-नवंबर में वनडे विश्वकप में पाकिस्तान की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आश्वासन ले सकें।

#ICC.#BCCI.#PCB,#ODIWorldCup2023,