आज ओडिशा जाएंगे पीएम मोदी, मौके पर जाकर हालात का लेंगे जायज़ा घायलों से भी करेंगे मुलाकात
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इस हादसे की समीक्षा के लिए पीएम मोदी ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। राहत-बचाव काम के लिए सेना को उतार दिया गया है। रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों से भी मुलाकात की। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालासोर ट्रेन दुर्घटना के संबंध में स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. पीएम नरेंद्र मोदी आज ओडिशा जाएंगे. पहले वह बालासोर में हुए रेल हादसे वाले दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे और फिर कटक के अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात करेंगे.
#PMModi,#OdishaTrainAccident,#TrainAccident,#OdishaTrainAccident,#TrainAccidentInBalasore,#CoromandelTrainAccident,







