(स्पोर्ट्स डेस्क) : बांग्लादेश टेस्ट में रनों के लिहाज से 21वीं सदी की सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाली टीम बन गयी हैं, कुल मिलाकर यह तीसरी सबसे बड़ी जीत है। रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत इंग्लैंड के नाम है, जिसने 1928 में ऑस्ट्रेलिया को 675 रन से हराया था। वहीं, दूसरी बड़ी जीत ऑस्ट्रेलिया के नाम है। ऑस्ट्रेलिया ने 1934 में इंग्लैंड को 562 रन से हराया था। बांग्लादेश ने ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को 546 रनों से मात दी है। रनों के मामले में यह जीत 21वीं सदी की सबसे बड़ी जीत है। बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 382 रन बनाए थे. इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 146 रनों पर सिमट गई थी. इसके बाद बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 425 रन बनाकर डिक्लेयर किया और अफगानिस्तान को सिर्फ 115 रनों पर समेट दिया. इस तरह बांग्लादेश ने 546 रनों की विशाल जीत दर्ज की. इस मैच में बांग्लादेश के लिए दोनों पारियों में शतक लगाने वाले नजमुल हसन शान्तो को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। नजमुल हुसैन ने अपनी टीम के लिए 146 और 124 रनों की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही शांतो बांग्लादेश के लिए टेस्ट क्रिकेट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

#BAN vs AFG, #Test Cricket, #Bangladesh vs Afghanistan,