(बॉलीवुड डेस्क): रामायण पर बेस्ड इस फिल्म आदिपुरुष इन दिनों चर्चा का विषय बानी हुई हैं , आदिपुरुष' 16 जून को पूरे भारत में रिलीज हुई थी. फिल्म में प्रभास भगवान राम, कृति सेनन माता सीता और सैफ अली खान लंकापति रावण की भूमिका में हैं. 'आदिपुरुष' हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और तमिल भाषाओं में रिलीज हुई है. जब से आदिपुरुष बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है तभी से इसे आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. इस फिल्म के डायलॉग, ग्राफिक्स और कैरेक्टर्स को लेकर निर्माता निर्देशक और लेखक निशाने पर हैं. इसी बीच रामानंद सागर की 'रामायण' के राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल का बयान सामने आया है। अभिनेता ने वीडियो जारी कर 'आदिपुरुष' के मेकर्स पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है।  'रामायण' और 'महाभारत' जैसे जितने भी पौराणिक ग्रंथ और शास्त्र हैं, ये हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर। मानव सभ्यता के लिए नींव है। इसे न हिलाया जा सकता है और न ही बदला जा सकता है। और इसके साथ किसी तरह का खिलवाड़ या छेड़छाड़ भी ठीक नहीं है। वही महाभारत में भीष्म पितामहा का का किरदार निभाने वाले एक्टर मुकेश खन्ना का भी बयान सामने आया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि निर्माताओं ने रामायण का अपमान किया है. उन्होंने कहा, 'आदिपुरुष से बड़ा रामायण का अपमान नहीं हो सकता. ओम राउत को रामायण का कोई ज्ञान नहीं था. इसके अलावा हमारे पास बुद्धिजीवी राइटर मनोज मुंतशिर शुक्ला है, जिन्होंने हमारी रामायण को कलयुग में बदल दिया है. उनके बकवास डायलॉग और नींद लाने वाले स्क्रीनप्ले ने ऐसी फिल्म बना दी है कि नींद की गोलियां भी शरमा जाए. इस फिल्म का किसी भी रामायण से कभी भी कोई लेना-देना नहीं है.'

#Mukesh Khanna,#Arun Govil,#Adipurush,#Bollywoodnews,#Prabhas and Kriti Sanon,