Hardeep Singh Nijjar: कनाडा में मारा गया खालिस्तानी आतंकी, वांटेड लिस्ट में था शामिल
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई. भारत में हिंसा और अपराध के कई मामलों में उसका नाम सामने आया था, जिसके बाद उसे वांटेड टेररिस्ट की लिस्ट में डाला गया था. हरदीप को गुरुद्वारे के बाहर दो बंदूकधारियों ने गोली मारी. हाल ही में, निज्जर का नाम भारत सरकार द्वारा जारी एक सूची में भी शामिल किया गया था, जिसमें 40 अन्य नामित आतंकवादियों का नाम था. वह कनाडा के सिख संगठन सिख फॉर जस्टिस से जुड़ा हुआ था. वह पंजाब के जालंधर जिले का रहने वाला था. फिलहाल भारतीय जांच एजेंसियां कनाडा की जांच एजेंसियों कनाडा की जांच एजेंसियों से इस वारदात के बारे में जानकारी जुटा रही हैं. निज्जर पर पिछले साल यानी 2022 में पंजाब के जालंधर में एक हिंदू पुजारी की हत्या की साजिश रचने का आरोप है. इस हत्याकांड के बाद उस पर 10 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था. निज्जर पर भारत में कई तरह की और आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का भी आरोप था.
#Hardeep Singh Nijjar,







