लखनऊ: बसपा सुप्रीमो और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने समाजवादी पार्टी पर परिवारवाद को लेकर जमकर निशाना साधा, बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा कि सपा के लिए पीडीए का मतलब  'परिवार दल एलाइंस' है। सपा के पीडीए का वास्तव में अर्थ परिवार, दल, एलाइन्स है जिस स्वार्थ में यह पार्टी सीमित है। इसीलिए इन वर्गों के लोग ऐसी पार्टियों से जरूर सावधान और सतर्क  रहें। गौरतलब है कि बीते दिनों एक प्रोग्राम के दौरान बातचीत करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को पीडीए हराएगा। जिसके बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने इसका अपने ही अंदाज में जवाब दिया है।

#Mayawati,#upnews,#BSP,#SP,#Akhilesh Yadav,