(स्पोर्ट्स डेस्क): वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया की हार के बाद भारत के पूर्व दिग्गज खिलाडी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग इलेवन में नहीं खिलाने को चौंकाने वाला फैसला करार देते हुए कहा है कि अश्विन को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखना मेरी समझ के परे है. तेंदुलकर ने रविवार को ट्वीट किया, भारत को मैच में बने रहने के लिए पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करना था, लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके. भारतीय टीम के लिए कुछ अच्छे क्षण थे, लेकिन मैं अश्विन को अंतिम एकादश में शामिल नहीं करने के फैसले को पचा नहीं पा रहा हूं. वह इस समय दुनिया का नंबर एक टेस्ट गेंदबाज है. उन्होंने कहा है कि उनकी क्षमता के स्पिनर को प्रभावी होने के लिए अनुकूल परिस्थितियों की जरूरत नहीं होती है. गौरतलब हैं टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथो हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया को इस मैच में 209 रनों से हार मिली. और टीम इंडिया का चैंपियन बनने का सपना अधूरा ही रह गया। 

 

#India vs Australia, #Sachin Tendulkar#WTC Final,#WTC Final2023,#BCCI,#Team India,#IND vs AUS Final,,,