खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भगवान शिव के प्रिय श्रावण मास की शुरुआत आज से हो गई है इस बार सावन 4 जुलाई से 31 अगस्त तक रहेगा. 19 साल बाद सावन में 8 सोमवार का संयोग बन रहा है. ऐसे में सावन के महीने में कुल 8 सोमवार व्रत आएंगे और 9 मंगला गौरी व्रत रखे जाएंगे। ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा-आराधना और जलाभिषेक करने से सभी तरह की मनोकामनाएं जरूर पूरी होती हैं। इस महीने भगवान शिव और पार्वती मां की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामना पूरी होती है, और उनको भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता हैं। हिंदू कैलेंडर में सावन को बहुत ही शुभ महीना माना जाता है जो भगवान शिव को समर्पित है.भोलेनाथ को यह महीना बेहद प्रिय है इसीलिए यह माह महादेव को समर्पित माना जाता है.

इस महीने कुछ काम करने भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होते हैं. इस माह में शिवलिंग पर जल जरूर अर्पित करना चाहिए. इस महीने फल, फूल और बेलपत्र शिवलिंग पर चढ़ाने से भगवान भोलेनाथ अति प्रसन्न होते हैं. अगर कुछ भी ना हो तो केवल मात्र एक लोटा जल चढ़ा देने से ही भगवान भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं. जल चढ़ाने से पहले पंचामृत चढ़ाना भी अच्छा माना जाता है. माना जाता है कि सावन महीने में महादेव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से वे सारी मनोकामनाएं जल्‍दी पूरी करते हैं. इसलिए सावन महीने में पूजा-उपाय जरूर कर लेने चाहिए.  भगवान शिव की पूजा करने के साथ-साथ कुछ मंत्रों का जाप भी करना चाहिए  भगवान शिव का चमत्‍कारिक मंत्र - ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥ 

#Sawan 2023,#Sawan Calendar 2023,#Shiv Mantra,