शाहपुर चेयरमैन हाजी अकरम का बीजेपी नेताओ के साथ लगा होर्डिंग्स बना चर्चा का विषय
मुजफ्फरनगर,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)। शाहपुर चेयरमैन हाजी अकरम पूरी तरह भाजपाई हो गए है। आपको बता दें कि शाहपुर चेयरमैन हाजी अकरम ने कावड़ मार्ग पर शिव भक्त कावडियों के स्वागत में होर्डिंग्स लगाए है, इन होर्डिंग्स पर पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से लेकर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल , क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, पूर्व विधायक उमेश मलिक और भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला का फोटो भी लगा है। वही बीजेपी नेताओं के होर्डिंग की खबर मिलते ही शाहपुर की राजनीति में हंगामा मच गया, खुद बीजेपी के नेता ही इस होर्डिंग के विरोध में उतर आये। वही इसके बाद चेयरमैन हाजी अकरम ने एक वीडियो बयान जारी करके बीजेपी की तारीफ करते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के समर्थन की घोषणा कर दी और उसके बाद प्रदेश के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर बीजेपी में शामिल होने की घोषणा भी की ।
#Muzaffarnagar News.#UP News, ,







