खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर इन दिनों पूरे देश में चर्चा जोरो पर हैं, बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कार्यक्रम के दौरान यूनिफॉर्म सिविल कोड का जिक्र किया था. इस बीच आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने यूसीसी को लेकर कहा, यूसीसी घोषित करेगा कि कोई काफिर नहीं है सब बिलीवर हैं. इस कानून के लागू होने के बाद कोई भी काफिर नहीं कहलाएगा. यूनिफॉर्म सिविल कोड का सीधा मतलब है- किसी भी देश के हर नागरिक के लिए एक समान कानून. फिर भले ही वह किसी भी धर्म या जाति से ताल्लुक क्यों न रखता हो. राज्य सरकार यदि अपने यहां इसे लागू करती है तो वहां के सभी नागरिकों पर यह समान रूप से लागू होगा. इंद्रेश कुमार ने कहा कि मौलवी-मौलाना, मुसलमानों को भड़काना बंद करें. मुसलमान उनके भड़कावे में नहीं आएंगे. उन्होंने यूसीसी कानून की वकालत करते हुए इसे महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने वाला बताया. आरएसएस नेता ने कहा कि यूसीसी कानून सभी धर्मों की महिलाओं पर होने वाले अत्याचार को खत्म कर देगा. इस कानून का मतलब है, हम एक वतन, एक नागरिक हैं. यह कानून औरतों के ऊपर होने वाली जुल्मों को खत्म करता है. इस कानून से किसी भी धर्म और जाति में औरतों पर  जुल्म नहीं हो सकेगा.

#Uniform Civil Code,#UCC,RSS,#Uniform Civil Code,