सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से उत्तराखण्ड को नशा मुक्त प्रदेश बनाने में सहयोग की अपील की
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व नशा निषेध दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में प्रदेशवासियों से उत्तराखण्ड को नशा मुक्त प्रदेश बनाने में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि नशा हमारे युवाओं का भविष्य बरबाद कर रहा है। समाज के साथ युवाओं के बेहतर भविष्य के लिये सभी को नशा मुक्ति की दिशा में पहल करनी होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नशा मुक्त भारत के लक्ष्यों की पूर्ति हेतु सभी प्रदेश वासियों से शपथ लेने की अपील भी की है।
#cmpushkarsinghdhami,#pushkarsinghdhami,#cmdhami,#dehradunnews,#uttarakhandnews ,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




