यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, इनामी बदमाश गुफरान एनकाउंटर में ढेर
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : उत्तर प्रदेश के कौशांबी में यूपी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में गुफरान नाम का अपराधी मारा गया है। उस पर 1,25,000 रुपये का इनाम था। एडीजी जोन प्रयागराज ने गुफरान पर 1,00,000 रुपये और सुल्तानपुर पुलिस अधिकारियों ने 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। कौशांबी जिले के समदा इलाके में मंगलवार को सुबह पांच बजे मुठभेड़ हुई। एसटीएफ से हुई मुठभेड़ में गुफरान मारा गया। मुठभेड़ स्थल से नाइन एमएम की एक कारबाईन, 32 बोर की एक पिस्टल, अपाचे बाइक बरामद की गई है। प्रतापगढ़, सुल्तानपुर जिलों में गुफरान पर 13 से अधिक गंभीर मामले दर्ज थे।
#UP News,#UP Criminal Encounter,#UP STF,#CM Yogi,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




