देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : आज बुधवार को कैंट विधायक सविता कपूर ने कार्यालय में मुख्यमंत्री राहत कोष से प्राप्त आर्थिक सहायता जरूरतमंदों को उपलब्ध कराई । विधायक सविता कपूर ने बताया कि अनेक ऐसे लोग है जिनको बच्चो की फीस , बीमारी एवं अन्य आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ता है उनके लिए मुख्यमंत्री से निवेदन किया गया था और इस बार लगभग 150 से अधिक लोगो को राहत कोष से धनराशि प्राप्त हो चुकी है । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुमित पांडेय, बबलू बंसल, संजय सिंघल पार्षद समिधा गुरुंग,रमेश काला आदि लोग मौजूद रहे ।।

#MLA Savita Kapoor,#cmpushkarsinghdhami,#pushkarsinghdhami,#cmdhami,#dehradunnews,#uttarakhandnews ,