(स्पोर्ट्स डेस्क): भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच टेस्ट सीरीज़ का पहला मैच आज से डोमनिका में खेला जाएगा, पहला मैच 12 से 16 जुलाई के बीच होगा. भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच खेला जाने वाला ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच होने वाला पहला टेस्ट मैच विंडसर पार्क, रोसेउ, डोमिनिका में खेला जाएगा. अब तक भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच कुल 98 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें भारतीय टीम ने 22 और वेस्टइंडीज़ ने 30 में जीत दर्ज की है. वहीं 46 टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. वही इस इस मैच के ज़रिए टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के चक्र की शुरुआत करेगी. यह चक्र का पहला मैच होगा. भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अगर 3 विकेट हासिल कर लेते हैं, तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 700 विकेट्स पूरे कर लेंगे. भारत के लिए अभी तक सिर्फ अनिल कुंबले और हरभजन सिंह ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 700 से ज्यादा विकेट्स हासिल कर पाएं हैं. 

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ भारत का टेस्ट स्क्वाड 

रोहित शर्मा (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मुकेश कुमार, अक्षर पटेल, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट. 

#IND vs WI 1st Test,#Test Cricket,#Team India,#India vs West Indies Test,#India vs West Indies,