लखनऊ,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): यूपी के चर्चित एसडीएम ज्योति मौर्या केस में होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे पर अब बड़ी कार्रवाई हो सकती है।। होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के खिलाफ करायी गई जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर होमगार्ड महानिदेशक विजय कुमार मौर्य की संस्तुति के बाद उन्हें निलंबित करने की सिफारिश की गयी है।  इस मामले की जानकारी देते हुए DG होमगार्ड विजय कुमार ने बताया कि मनीष दुबे के खिलाफ आलोक नाम के युवक को धमकी देने के साक्ष्य मिले थे. एसडीएम ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या की ओर से की गई शिकायत के बाद मामला शासन स्तर पर पहुंच गया है। सूत्रों की मानें तो प्रकरण की जांच के बाद आई रिपोर्ट में कमांडेंट मनीष दुबे को दोषी पाया गया है। जानकारी के मुताबिक बरेली की शुगर मिल में तैनात पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या ने पत्नी और गाजियाबाद में तैनात होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के अफेयर की शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि दोनों मिलकर उनकी हत्या करने की साजिश कर रहे हैं। ऐसे में आलोक ने प्रशासन समेत डीजी होमगार्ड को दोनों की कॉल रिकॉर्डिंग और व्हाट्सएप चैट भी दी थी। शिकायत के बाद डीजी होमगार्ड ने मामले की जांच डीआईजी रेंज प्रयागराज संतोष कुमार को सौंपी थी।  होमगार्ड डीजी ने बताया कि जितने भी आरोप लगे हैं उनकी बिंदुवार जांच की जा रही है. अधिकारी ने बताया कि चैट की भी जांच की जा रही है और अबतक की जांच के आधार पर ही कार्रवाई की संस्तुति की गई है. चैट की विभागीय जांच और पुलिस की जांच की आवश्यकता पड़ सकती है और उसी पर अंतिम कार्रवाई भी की जा सकती है.

#PCS Jyoti Maurya,#UP News,#SDM Jyoti Maurya,#Jyoti Maurya,#HG Commandant Manish Dubey,#Alok Maurya,