(स्पोर्ट्स डेस्क) : टीम इंडिया के गेंदबाजों ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज को पहली पारी में मात्र 150 रनों पर ऑलआउट कर दिया. पहले टेस्ट के पहला दिन भारत के नाम रहा। इसके बाद खेल समाप्त होने के समय बिना किसी नुकसान के 80 रन बना लिए। कप्तान रोहित शर्मा के साथ डेब्यू करने वाले यशस्वी जायसवाल नाबाद हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट रविचंद्रन अश्विन ने ही लिए. उन्होंने 24.3 ओवर में 60 रन देकर 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. रवींद्र जडेजा ने भी अच्छी गेंदबाजों करते हुए 14 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट झटके. इनके अलावा मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को 1-1 सफलता मिली. वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रैथवेट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना का फैसला किया,  लंच तक वेस्टइंडीज टीम ने 68 रनों पर चार विकेट गंवा दिए. इसके बाद दूसरे सेशन यानी टी तक 137 रनों पर वेस्टइंडीज़ के 8 बल्लेबाज़ पवेलियन लौट गए. तीसरे सेशन में बल्लेबाज़ी करने के लिए वापस आई मेज़बान टीम ज़्यादा देर तक नहीं टिक सकी और 150 रनों पर ऑलआउट हो गई. वेस्टइंडीज़ के अधिक्तर बल्लेबाज़ नाकाम दिखाई दिए. पांच बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए.

टीम इंडिया के लिए दो खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है। 21 साल के यशस्वी जायसवाल अपना पहला मैच खेलने उतरे। उन्हें रोहित शर्मा ने टेस्ट कैप दिया। वहीं, ईशान किशन को पहली बार टेस्ट खेलने का मौका मिला। वह विकेटकीपर केएस भरत की जगह चुने गए। विराट कोहली ने ईशान को टेस्ट कैप दी। अश्विन ने कुल 33वीं बार पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लिया है। अश्विन ने भारत-वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट में पांचवीं बार पारी में पांच विकेट लिए हैं। इस मामले में वह पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह की बराबरी कर ली। अश्विन ने जैसे ही पारी में अपना तीसरा विकेट झटका वह भारत के लिए सभी फॉर्मेट मिलाकर 700 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए. अश्विन 700 या इससे ज्यादा विकेट लेने वाले भारत के तीसरे गेंदबाज हैं और सबसे कम गेंदों में 700 विकेट तक पहुंचने के मामले में पहले गेंदबाज बन गए हैं .

#India tour of WI,#R Ashwin,#IND vs WI 1st Test Day 1,#IND vs WI,#India vs West Indies 1st Test,# ,