14 व 15 जुलाई को बंद रहेंगे सभी स्कूल,आदेश जारी
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): प्रदेशभर में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 14 व 15 जुलाई को प्रदेश के सभी निजी व सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। शासन ने इसका आदेश जारी कर दिया है। राज्य में लगातार हो रही बारिश के कारण किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की सम्भावना को दृष्टिगत रखते हुये उक्त प्रकार की सम्भावित आपदाओं के न्यूनीकरण एवं प्रबन्धन के दृष्टिकोण से दिनांक 14 एवं 15 जुलाई, 2023 को राज्य के समस्त विद्यालयों (निजी एवं सरकारी) एवं आँगनबाडी केन्द्रों में सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक अध्यापकों / कर्मचारियों सहित अवकाश घोषित किये जाने का निर्णय लिया गया है। वही बच्चों को अब कुल 4 दिन की छुट्टी मिलेगी , क्योंकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में हरेला पर्व के सार्वजनिक अवकाश 16 जुलाई के स्थान पर 17 जुलाई को घोषित करने के निर्देश दिये हैं । प्रदेश में हरेला का पर्व भी 17 जुलाई को मनाया जा रहा है।

#Heavy Rain,#Uttarakhand Weather,#cmpushkarsinghdhami,#pushkarsinghdhami,#cmdhami,#dehradunnews,#uttarakhandnews ,,







