विद्या बालन की फिल्म ‘नीयत’ बॉक्स ऑफिस पर नहीं कर पा रही कमाल !
(बॉलीवुड डेस्क): विद्या बालन की फिल्म ‘नीयत’ ने बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया हैं । विद्या बालन ने 4 साल बाद अपनी फिल्म ‘नीयत’ से बड़े पर्दे पर कमबैक किया है। डायरेक्टर अनु मेनन की मर्डर मिस्ट्री पर आधारित फिल्म नीयत इस हफ्ते 7 जुलाई रिलीज हुई थी. इस फिल्म से काफी वक्त बाद विद्या बालन ने वापसी की है, लेकिन फैंस के दिलों पर विद्या बालन का जादू नहीं चल पाया. हालांकि, 'नीयत' का हाल देख ऐसा लगता है कि ये मूवी ऑडियंस को थिएटर्स में खींच पाने में ज्यादा कामयाब साबित नहीं हो पाई।
#Vidya Balan,#Neeyat Box Office Collection,#Neeyat BO Collection,#Bollywood News,#Entertainment News,






