पीएम मोदी फ्रांस के दौरे पर, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से करेंगे मुलाकात
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : 13 और 14 जुलाई को पीएम मोदी फ्रांस में रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी 14 जुलाई को फ्रांस के बैस्टिल डे परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। फ्रांस के बाद 15 जुलाई को पीएम मोदी यूएई जाएंगे। फ्रांस के लिए रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि हम लोग क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर साथ में काम करेंगे। मैं राष्ट्रपति मैक्रों से मिलने के लिए उत्सुक हूं। फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न, सीनेट अध्यक्ष जेरार्ड लार्चर और नेशनल असेंबली अध्यक्ष येल ब्रौन-पिवेट के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं। मुझे विश्वास है कि यह यात्रा रणनीतिक साझेदारी को नई पहचान देगी। पीएम मोदी ने गुरुवार को कहा विश्वास जताया कि उनकी फ्रांस यात्रा से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी को नई रफ्तार मिलेगी. उन्होंने कहा कि फ्रांस की यात्रा के दौरान वह राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ कई तरह के विषयों पर विस्तार से चर्चा करने के लेकर आशान्वित हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फ्रांस के दौरे पर रवाना हो चुके हैं. इस दौरे पर पीएम मोदी रक्षा और अंतरिक्ष सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत-फ्रांस संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे. भारतीय पीएम को अपने राष्ट्रीय दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया जाना भारत और फ्रांस के गहरे होते रणनीतिक रिश्तों के अहम संकेत है। मोदी दूसरे भारतीय पीएम होंगे, जिन्हें फ्रांस ने मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है। 2009 में मनमोहन सिंह को आमंत्रित किया गया था।
#PM Modi,#PM Modi France Visit,#PM Narendra Modi France Visit,







