अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी-2’ पर सेंसर बोर्ड दिखा रहा सख्ती
(बॉलीवुड डेस्क): अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी-2’ पर सेंसर बोर्ड ने चलायी कैंची, हाल में ओह माय गॉड 2 का टीजर रिलीज किया गया था. कुछ लोगों ने हिंदू धर्म की भावनाओं आहत करने को लेकर फिल्म की रोक लगाने की मांग की थी. ऐसे में सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म के लिए सख्त कदम उठाए हैं. सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कुछ सीन्स पर आपत्ति जताते हुए रिलीज पर रोड़ा लगा दिया है। फिल्म ‘ओह माय गॉड-2’ में एक सीन है, जहां रेलवे के जल से भगवान शिव का अभिषेक किया जाता है। प्रारंभिक रिपोर्ट है कि आपत्तियां उठाई गई हैं। इसके बाद सेंसर बोर्ड ने अक्षय की फिल्म ‘ओह माय गॉड-2’ को दोबारा रिव्यू कमेटी के पास भेज दिया गया है। फिल्म के कुछ दृश्य और संवाद आपत्तिजनक बताए जा रहे हैं। फिल्म में अक्षय भगवान शिव के किरदार में दिख रहे हैं. लंबी जटाएं, माथे पर भस्म के साथ उनका लुक काफी दर्शकों ने पसंद भी किया है. अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग से सजी ये फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज करने की तैयारी हैं।
#Bollywood News, #OMG 2,#Akshay Kumar,#Pankaj Tripathi,







