केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान का जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत
मुजफ्फरनगर,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुजफ्फरनगर सांसद और केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान “समान नागरिक संहिता” के लिए पूरे देश को पैदल कावड़ यात्रा से जागरूक कर रहे है। मंत्री संजीव बालियान 14 जुलाई की रात को शिव मूर्ति पर जल चढ़ाएंगे। स्थान-स्थान पर तेज वर्षा में भी लोग कावड़ियों के स्वागत की साथ – साथ मंत्री संजीव बालियान का स्वागत करते रहे। जगह-जगह पर स्वागत को उत्साहित भाजपा के सिपाही बम – बम बोलते रहे स्वागत करते रहे। उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश की धरती पर आते ही पूरा माहौल भाजपा – योगी-मोदी -बालियान के नारों में बदल गया। भक्तों की बड़ी-बड़ी कावड़, संगीत, सजावट सभी का मन मोह रही थी। सबका साथ- सबका विकास व स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत अभियान का पूरा परिचय उत्तर प्रदेश की धरती पर देखने को मिला। डॉ. संजीव बालियान ने पिछले दिनों देश और जनपदवासियों की समृद्धि और मनोकामना पूर्ति के लिए कांवड़ लाने का ऐलान किया था।

केन्द्रीय राज्यमंत्री डा संजीव बालियान ने बताया कि वह भोले से देश की उन्नति और समृद्धि की प्रार्थना कर रहे हैं। इसी विचार को मन में रख कावड़ ला रहे हैं। उन्होने बताया कि वह कांवड यात्रा के दौरान यूनीफार्म सिविल कोड और मोदी सरकार की जनहितकारी योजनाओं को प्रचार प्रसार भी कर रहे हैं। इस मौके पर डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि कि केंद्र सरकार के द्वारा लाया जा रहा समान नागरिक संहिता कानून भारत के हर नागरिक के लिए लाभकारी होगा। उससे भारत के सभी नागरिकों को सामान हक मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल यूसीसी के खिलाफ एक वर्ग को भड़काने का काम कर रहे हैं जो देश हित में नहीं है। यूसीसी का उद्देश्य महिलाओं एवं धार्मिक वर्गो को सुरक्षा प्रदान करता है। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के जनपद की सीमा में प्रवेश करने पर जोरदार स्वागत किया गया।

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान भक्ति और श्रद्धा के पथ पर चलकर कांवड़ियों से बातकर समान नागरिक सहिंता UCC के मुद्दे पर उनके मन की बात जान रहे हैं . सावन के पवित्र महीने में करोड़ों की संख्या में कांवड़ियां जल लेने जाते हैं. इसी बीच केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान भी हरिद्वार हर की पौड़ी से जल भरकर 14 जुलाई की रात को शिव मूर्ति पर चढ़ाएंगे।

#Union Minister Sanjeev Balyan,#Muzaffarnagar News,#Sanjeev Baliyan,#Kanwar Yatra 2023,#UP News,,







