प्रदेशभर में भारी बारिश के चलते चिकित्सा महानिदेशक ने वर्चुअल मीटिंग कर अधिकारीयों को दिए आवश्यक निर्देश
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : प्रदेश में भारी बारिश के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो रखा हैं, बीते दो दिन से राजधानी दून में रुक-रुक कर बारिश हो रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को स्वास्थ महानिदेशक द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से समस्त मुख्य चिकित्सा अधिकारियों एंव मुख्य / प्रमुख चिकित्सा अधीक्षको को वर्षा ऋतु एवं मानसून को देखते हुए अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहने के दिशा निर्देश दिए ।
महानिदेशक ने कहा कि मानसून सत्र के दौरान सभी अधिकारी / कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहे तथा मानसून सत्र के दौरान आने वाली आपदाओ से निपटने के लिये सभी चिकित्सालयों में औषधियो की पूर्ण व्यवस्था बनाये रखें साथ ही जनपद के समस्त कार्यालयों में अधिकारियों / कर्मचारियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक मशीन में लगाये जाने तथा समस्त चिकित्सालयो में सी०सी०टी०वी० कैमरे एवं बायोमेट्रिक मशीने सूचारू रूप से कार्य किये जाने की पूर्ण सूचना उपलब्ध कराये जाने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये गये तथा मानसून सीजन में होने वाले जल जनित रोगो की सम्भावना बढ जाती है।
मलेरिया, डेंगू, हैजा आदि रोगों की रोकथाम सम्बन्धी व्यापक आशाओ के माध्यम से घर घर जाकर कराये जाने के निर्देश दिये गये। वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के दौरान डा० सुनीता टम्टा निदेशक, डा० भगीरथी जंगपागी अपर निदेशक डा मंयक बडोला सहायक निदेशक एवं अन्य अधिकारियो द्वारा प्रतिभाग किया गया। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेशभर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। बारिश के बाद पहाड़ से लेकर मैदान तक कुदरत का कहर बरप रहा है। पहाड़ी इलाकों में नदी नाले उफान पर आए हैं।
#Heavy Rainfall,#Uttarakhand Weather,#Heavy Rain,##dehradunnews,#uttarakhandnews ,







