(बॉलीवुड डेस्क): '72 हूरें' फिल्म को लेकर ट्रेलर रिलीज के बाद से ही मामला गरमाया हुआ था। हालांकि, अब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज तो हो गई है, लेकिन दर्शकों को खींच पाने में नाकामयाब साबित हो रही है। पवन मल्होत्रा और आमिर बशीर स्टारर फिल्म ’72 हूरें’ को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई थी। लगता है कि दर्शकों ने ’72 हूरें’ से मुंह मोड़ लिया है। पहले दिन फिल्म ने महज 35 लाख रुपये का कलेक्शन किया. 10 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ।  '72 हूरें' दर्शकों को थिएटर्स में नहीं खींच पाई। ओपनिंग कलेक्शन बहुत कम रहा। उम्मीद शनिवार-रविवार से की जा रही थी, लेकिन वीकेंड पर भी रफ्तार बहुत धीमी रही। 

#72 Hoorain, #72 Hoorain Box Office Collection,#72 Hoorain,#Bollywood News,#Entertainment News,