(बॉलीवुड न्यूज़): आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें वो मिरर में देखते हुए लिपस्टिक लगाते नजर आ रहे हैं. वहीं उनके दूसरे साइड पर उनका डबल रोल यानी पूजा नजर आ रही हैं वो भी लिपस्टिक लगाते दिखाई दे रही हैं. पूजा के रूप में वह ब्लाउज और स्कर्ट पहने नजर आ रहे हैं, उसके लंबे बाल हैं और वह लिपस्टिक लगाते हुए शीशे में देख रहा है। इस पोस्टर को देखने के बात फैंस में फिल्म का लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गया है। दरअसल जब से फैंस को ये खबर मिली है कि इस फिल्म में आयुष्मान डबल रोल प्ले कर रहे हैं तभी से फैंस उनके दूसरे रूप को देखने के लिए खासे एक्साइटेड हैं, बता दें आयुष्मान खुराना स्टारर और एकता आर कपूर और शोभा कपूर के प्रोडक्शन में बनी ये फिल्म इसी साल 25 अगस्त को रिलीज होने जा रही है.

##DreamGirl2on25Aug,#Dream Girl 2,#Ayushman Khurana,#Bollywood News,,