भारतीय कप्तान पर आईसीसी ने लगाया 2 मैच का बैन
(स्पोर्ट्स डेस्क): भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर भारत के अगले 2 मैचों में खेलते नजर नहीं आएंगी. हरमनप्रीत कौर को गुस्से में स्टंप तोड़ना भारी पड़ गया। आईसीसी ने उन पर दो मैच का बैन लगाया है। बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी वनडे मैच टाई पर खत्म होने के बाद सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म हुई. भारतीय कप्तान इस मुकाबले में नाहिदा अख्तर की गेंद पर LBW आउट हुई थी. अंपायर के इस फैसले को लेकर हरमनप्रीत ने मैदान पर ही अपनी नाराजगी को जाहिर करते हुए स्टंप पर अपना बल्ला मार दिया था. साथ ही मैच खत्म होने के बाद उन्होंने अंपायरिंग के स्तर पर भी सवाल उठाया. अब आईसीसी ने उन पर बड़ा एक्शन लिया है. आईसीसी ने हरमनप्रीत कौर को 2 इंटरनेशनल मैचों के लिए बैन कर दिया है. दरअसल, आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट में साफ है कि खिलाड़ी गुस्से में इक्विपमेंट्स का गलत इस्तेमाल नहीं कर सकते. खिलाड़ियों को अंपायर के फैसले के खिलाफ नाराजगी दिखाने और मैच अधिकारियों के खिलाफ पब्लिक स्टेटमेंट देने पर भी रोक है.
#Harmanpreet Kaur Ban,#BCCI,#Cricket News,#Harmanpreet Kaur,#Indian Cricket Team,,







