कैंट विधानसभा के बूथ नम्बर 25 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का हुआ आयोजन
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भारतीय जनता पार्टी प्रेमनगर कांवली मंडल अध्यक्ष अंजू बिष्ट द्वारा रखे गए कार्यक्रम एवं कैंट विधायक सविता कपूर की संस्तुति पर 21 कैंट विधानसभा के बूथ नम्बर 25 पर मंडल उपाध्यक्ष राहुल चौहान ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन अर्जुन एनक्लेव वार्ड नंबर 43 द्रोणपुरी पर किया।

मन की बात कार्यक्रम में सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया इस मौके पर राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल के प्रथम बार राष्ट्रीय कार्यकारणी में आने पर सभी लोगो ने उनका जोरदार स्वागत किया, नरेश बंसल ने लोगों को संबोधित करते हुए बताया मन की बात का प्रसारण प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम में PM मोदी ने शहीदों के सम्मान में मेरी माटी मेरा देश अभियान चलाने की घोषणा की। इसके तहत देश-भर में हमारे शहीदों की याद में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन विभूतियों की याद में, देश की लाखों ग्राम पंचायतों में विशेष शिलालेख भी स्थापित किए जाएंगे।

इस मौके पर कैंट विधायक सविता कपूर ने मोदी के मन की बात पर प्रकाश डालते हुए कहा देश के अलग-अलग हिस्सों से आई मिट्टी से बनेगी अमृत वाटिका महादेव की आराधना के साथ इस आस्था और परंपराओं का एक पक्ष और भी है। ये हमें गतिशील बनाते हैं। शिव अराधना के लिए कितने ही भक्त कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं। 12 ज्योतिर्लिंगों पर भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बनारस पहुंचने वाले लोगों की संख्या रिकॉर्ड तोड़ रही है। हर साल वहां 10 करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंच रहे हैं। अयोध्या, मथुरा और उज्जैन पहुंचने वालों की संख्या भी बढ़ रही है।' अमेरिका ने 100 से ज्यादा दुर्लभ कलाकृतियां लौटाईं, उज्जैन में 18 कलाकर बना रहे चित्रकथाएं।

भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा, 'मन की बात' को आप सभी ने जनभागीदारी की अभिव्यक्ति का अद्भुत प्लेटफॉर्म बना दिया है। आप अपने मन की शक्ति तो जानते ही हैं, वैसे ही, समाज की शक्ति से देश की शक्ति बढ़ती है। कार्यक्रम में उपस्थित
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जोगेंद्र सिंह पुंडीर, विजेंद्र थपलियाल, रजनी देवी, शिशिरकांत त्यागी, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार घेयल , उदय राम , रीमा देवी , आशीष शर्मा, रंजीत सेमवाल, वी पी सिंह , आर बी पटेल , धर्मेश , अभिषेक , शिवम आदि उपस्थित रहे।
#Prime Minister Narendra Modi Mann Ki Baat,#dehradunnews,#uttarakhandnews,#Naresh Bansal,#MLA Savita Kapoor ,







