मुज़फ्फरनगर /खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुज़फ्फरनगर जिले के कस्बा शाहपुर में राजकीय डिग्री कॉलेज का शुभारंभ तथा कॉलेज के प्रथम शैक्षणिक सत्र की शुरुआत केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान व विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो ह्रदय शंकर सिंह ने किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रो. राकेश शर्मा ने संचालन करते हुए महाविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2023-24 में शुरू होने वाले पाठ्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। 


केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने इस अवसर पर कहा कि इस राजकीय डिग्री कॉलेज के बनवाने में पूर्व विधायक उमेश मलिक व राष्ट्रीय इंटर कालेज के प्रबंधक स्व. राहुल सिंह का महत्वपूर्ण योगदान है, उनके प्रयास की बदौलत ही आज इस क्षेत्र में महाविद्यालय की स्थापना हो सकी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि अगले सत्र में बीएससी पाठ्यक्रम भी शुरू कराया जाएगा।


इस अवसर पर शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के कुलपति एच एस सिंह जी, पूर्व विधायक उमेश मलिक, कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन ठाकुर रामनाथ सिंह ,देशवाल खाप चौधरी शरणवीर सिंह , जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी, परमेश सैनी ,एवं क्षेत्र के सम्मानित जन उपस्थित रहे ।

#Union Minister Sanjeev Balyan,#Muzaffarnagar News,#UP News,#Dr.Sanjeev Baliyan,