शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का पहला सॉन्ग 'जिंदा बंदा' हुआ रिलीज
(बॉलीवुड डेस्क): बॉलीवुड के किंग खान की आगामी फिल्म ‘जवान’ का पहला सॉन्ग 'जिंदा बंदा' रिलीज हो गया हैं, गाने को अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। ये एक फुट-टैपिंग डांस नंबर है जिसमें शाहरुख खान पूरे जोश के साथ परफॉर्म करते हुए दिख रहे हैं। शाहरुख खान फिल्म के गाने जिंदा बंदा में शाहरुख खान बेहद शानदार लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं, रिलीज होते ही ये गाने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। जवान 7 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी। जवान के इस गाने में शाहरुख खान के पीछे बैकग्राउंड में सिर्फ फीफेल जूनियर आर्टिस्ट नजर आ रही हैं। एक्टर ने जिंदा बंदा सॉन्ग को 1000 फीमेल डांसर्स के साथ शूट किया है। गाने को हिंदी के साथ तमिल में वंधा एडम और तेलुगु में धूम्मे धूलिपेला नाम से भी रिलीज किया गया है। 15 करोड़ से ज्यादा के बजट में बना ज़िंदा बंदा में शाहरुख खान को हजारों डांसर्स के साथ मूव्स दिखाते देखना काफी दर्शकों के लिये रोमांच से भरा हैं।
#Shah Rukh Khan ,#Bollywood News,#Zinda Banda Song,#Jawan Song,#Jawan New Song Zinda Banda,,







