मणिपुर में महिलाओं से हुई बर्बरता को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सीजेआई ने किए कड़े सवाल
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मणिपुर वायरल वीडियो मामले में महिलाओं से हुई बर्बरता को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है. इस दौरान चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने सरकार से तीखे सवाल किए. मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि इस घटना का तो वीडियो सामने आया है, लेकिन यह एकमात्र घटना नहीं है जहां महिलाओं के साथ मारपीट या उत्पीड़न हुई है, अन्य महिलाएं भी हैं। उन्होंने कहा कि हमें महिलाओं के खिलाफ हिंसा के व्यापक मुद्दे को देखने के लिए एक तंत्र भी बनाना होगा। इस तंत्र को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसे सभी मामलों का ध्यान रखा जाए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह दोनों पक्षों को संक्षेप में सुनेगा और फिर कार्रवाई के सही तरीके पर फैसला करेगा। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने पूछा कि 4 मई की घटना पर पुलिस ने 18 मई को FIR दर्ज की। 14 दिन तक कुछ क्यों नहीं हुआ? वीडियो वायरल होने के बाद यह घटना सामने आई कि महिलाओं को नग्न कर घुमाया गया और कम से कम दो के साथ बलात्कार किया गया. पुलिस तब क्या कर रही थी?
#Nidia News,#Manipur Violence,#Manipur,#Manipur Viral Video,#Supreme Court On Manipur Viral Video,#Supreme Court ,







