देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): कैंट विधायक सविता कपूर ने बुधवार को वार्ड 43 द्रोणपुरी न्यू पटेल नगर में बरसात के दौरान श्रतिग्रस्त सड़क के पुनिर्माण हेतु उपजिलाधिकारी दुर्गापाल के साथ पहुंचकर जायज़ा लिया ।

विधायक सविता कपूर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों की लागातर तेज़ बारिश के कारण इस क्षेत्र में 2 मकानों में दरार पड़ गयी है दोनों मकान खतरे की जद में है , मौके पर उपजिलाधिकारी को बुलाया गया दोनों मकान मालिकों को राहत हेतु 50 हजार की धनराशि दी जाएगी । लोक निर्माण विभाग अधिकारियों को शीघ्र अति शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए है ।

इस अवसर पर अतुल कपूर, मंडल अध्यक्ष सुमित पांडेय, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर धस्माना , अधिशाषी अभियंता नौटियाल, संतोष कोठियाल, राघव दिवान, राजेश छेत्री, अभिषेक शर्मा, बबलू बंसल, हितेश चौधरी, सूरज बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे ।

#MLA Savita Kapoor,#dehradunnews,#uttarakhandnews ,,