खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मशहूर मॉडल गिगी हदीद केमैन आइलैंड्स में प्रतिबंधित ड्रग्स मारिजुआना के साथ पकड़ी गई है। जिसके बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया गया। खबरों के मुताबिक जीजी एक प्राइवेट प्लेन में अपनी दोस्त लिआ निकोल मैक्कार्थी के साथ ट्रैवल कर रही थी. उसी वक्त जांच के दौरान उनके बैग से ड्रग्स मिला फिर क्या था उसी वक्त उन्हें और उनकी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया. मॉडल पर आरोप भी लगाया गया कि वो केमेन आइलैंड से गांजा एक्सपोर्ट करने की कोशिश कर रही थी. जीजी और उनकी दोस्त ने एक हज़ार डॉलर यानी करीब 82 हज़ार रुपए जुर्माना भरा तब जाकर कोर्ट से दोनों की रिहाई हुई. 

#Gigi Hadid Drugs News,#Gigi Hadid Drugs,#Gigi Hadid ,