(स्पोर्ट्स डेस्क) : भारत और वेस्टइंडीज़ की बीच दूसरा टेस्ट आज से क्वीन्स पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद में खेला जाएगा.मैच भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा . इससे पहले डोमिनिका में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने एक पारी और 141 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज़ में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी. भारत और वेस्टइंडीज़ दोनों टीमों के बीच यह 100वां टेस्ट मैच होगा। भारत और वेस्टइंडीज ने अब तक 99 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 30 में वेस्टइंडीज को और 23 में भारत को जीत हासिल हुई है। 46 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं। लेकिन बीते 21 वर्षों से वेस्टइंडीज ने भारत से कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है। इस दौरान दोनों टीमों ने 24 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें भारत को 15 में जीत हासिल हुई है। नौ टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। वही विराट कोहली के लिए यह टेस्ट मैच खास होगा। विराट कोहली अपने करियर में 499 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं. आज वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दूसरे टेस्ट के ज़रिए कोहली अंतर्राष्ट्रीय करियर में 500 मैच खेलने वाले 10वें खिलाड़ी बन जाएंगे. सबसे ज़्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर के नाम पर दर्ज है. उन्होंने अपने करियर में कुल 664 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले. 

#IND vs WI 2nd Test,BCCI,#Team India,#Virat Kohli,