यूपी सरकार बिना मान्यता वाले स्कूलों के खिलाफ लेगी एक्शन !
लखनऊ,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): उत्तर प्रदेश सरकार बिना मान्यता वाले ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने जा रही है जो पूर्व में हुई कार्रवाई के बाद भी संचालित किए जा रहे हैं, विद्यालयों के प्रबन्धन के साथ-साथ उस स्कूल के प्रधानाध्यापक के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं , शासन ने सभी डीएम के साथ-साथ जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिया हैं। आदेश में कहा गया है कि बिना मान्यता के संचालित स्कूलों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जाए, साथ ही कहा गया हैं की उन स्कूलों को पहले चिन्हित किया जाए जिन पर मान्यता नहीं होने के कारण पूर्व में कार्रवाई हो चुकी है।
#LucknoW News,#UP News,#Cm Yogi,







