'किंग ऑफ कोठा' का दमदार ट्रेलर रिलीज
(बॉलीवुड डेस्क): अभिनेता दुलकर सलमान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग ऑफ कोठा’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जो फैंस को बेहद पसंद भी आ रहा है। अभिनेता दुलकर सलमान इस फिल्म में एक स्थानीय गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर में फिल्म की कहानी की एक झलक दिखाई गई है, जहां डीक्यू का राजू अपने पिता की तरह एक गैंगस्टर यानी 'किंग ऑफ कोठा' बनने की इच्छा रखता है। इस फिल्म के टीजर में दुलकर काफी दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं और हर कोई उनकी तारीफ भी कर रहा है। ये फिल्म 25 अगस्त को रिलीज की जाएगी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस सहित तमाम सितारे भी अभिनेता को फिल्म के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
#King Of Kotha Teaser Out,#Dulquer salman,#Bollywood News,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




