भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
(स्पोर्ट्स डेस्क): टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज खेला जाएगा. इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 8 बजे होगी, वहीं टॉस शाम 7:30 पर होगा. टीम इंडिया को सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में ये मैच जीतना होगा. सीरीज के शुरुआती 3 मुकाबलों में से 2 में विंडीज टीम ने जीत हासिल की थी. वहीं तीसरे टी20 मैच को भारतीय टीम ने 7 विकेट से अपने नाम करने के साथ सीरीज में वापसी की है. अब भारत को सीरीज जीतने के लिए आखिरी दोनों टी20 मैच जीतने जरूरी हैं. स्टइंडीज टीम अगर चौथा टी20 मैच जीत लेगी तो सीरीज पर भी उसी का कब्जा हो जाएगा.
चौथे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI-
यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार/उमरान मलिक.
#IND vs WI,#BCCI,Team India,#IND vs WI 4th T20,







