मुज़फ्फरनगर, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुज़फ्फरनगर में समर्पित युवा समिति संगठन द्वारा देश के शहीदों के सम्मान में #हर_घर_तिरंगा 2.0 अभियान के अंतर्गत आयोजित "जज्बा दौड़" का आयोजन किया गया है। जिसमें जनपद के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया हैं। इस दौरान केंद्रीय संजीव बालियान और राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने युवाओं के साथ खूब दौड़ लगाई। इस जज्बा दौड़ के दौरान जगह-जगह नगर वासियों द्वारा फूलों की वर्षा कर दौड़ का स्वागत किया गया। इस दौरान जज्बा दौड़ में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और प्रशासनिक अधिकारियों सहित हजारों लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि देखिए पिछले 3 वर्ष से समर्पित युवा संगठन द्वारा जज्बा दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में पूरे शहर एवं जनपद के युवा भाग लेते हैं और एक अलग से देश भक्ति का माहौल रहता है, समर्पित युवा संगठन हमेशा सामाजिक कार्यों में आगे रहता है। 

#sanjeevbalyan #kapildevagrawal #muzaffarnagar #independenceday#Sanjeev Baliyan,#Dr.Sanjeev Baliyan,#Muzaffarnagar News,#UP News,#HarGharTiranga,