(स्पोर्ट्स डेस्क) : टीम इंडिया के बल्लेबाज मनोज तिवारी ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी. मनोज तिवारी ने भारत के लिये 12 वनडे मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 287 रन बनाए.  तिवारी ने 1 शतक और 1  अर्धशतक लगाया. वे 3 टी20 मैच भी खेल चुके हैं.उन्होंने टीम इंडिया के लिए आखिरी मुकाबला 2015 में खेला था. उन्होंने 141 प्रथम श्रेणी मैचों में 48.56 के औसत से 9908 रन बनाए, जिसमें 29 शतक और 45 अर्धशतक शामिल थे. नाबाद 303 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा. मनोज तिवारी ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट में कहा, “क्रिकेट के खेल को अलविदा. इस खेल ने मुझे सब कुछ दिया है, मेरा मतलब है कि हर एक चीज़ जिसके बारे में मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था, उस समय से लेकर जब मेरे जीवन को विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों से चुनौती मिली थी. मैं इस खेल और भगवान का हमेशा आभारी रहूंगा, जो हमेशा मेरे साथ रहे.''

#Team India,#Manoj Tiwary,#Manoj Tiwary Retirement,#BCCI,#Cricket News,