‘लगान’ फिल्म के आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने की आत्महत्या
(बॉलीवुड डेस्क): ‘लगान’ फिल्म के आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने आत्महत्या कर ली हैं, नितिन देसाई की अचानक मौत ने पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को झकझोर दिया हैं। नितिन देसाई बुधवार को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में अपने स्टूडियो में मृत पाए गए। हालांकि उन सटीक वजगहों का पता नहीं चल पाया है जिनकी वजह से उन्होंने आत्महत्या की, पुलिस के अनुसार देसाई का शव मुंबई से लगभग 80 किलोमीटर दूर कर्जत में उनके एनडी स्टूडियो में लटका हुआ पाया गया। बता दें कि नितिन देसाई को ‘लगान’ और ‘देवदास’ जैसे प्रोजेक्ट के लिए जाना जाता है. उन्होंने साल 1987 में करियर शुरू किया। उनकी प्रमुख फिल्मों में जोधा अकबर, हम दिल दे चुके सनम, माचिस, देवदास, लगान, प्रेम रतन धन पायो आदि हैं।
#Nitin Desai Death,#Nitin Desai,#Bollywood News,






