ज्ञानवापी परिसर के सर्वे को लेकर मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका, ज्ञानवापी परिसर का होगा सर्वे
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): ज्ञानवापी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने परिसर के ASI सर्वेक्षण को लेकर मस्जिद समिति की चुनौती खारिज कर दी हैं। हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका को खारिज करते हुए परिसर के एएसआई सर्वे को इजाज़त दे दी है. अब ज्ञानवापी परिसर में तत्काल प्रभाव से एएसआई का सर्वे होगा. दरअसल, 21 जुलाई को मुस्लिम पक्ष ने ज्ञानवापी का सर्वे कराए जाने के जिला अदालत के फैसले के खिलाफ मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी ओर मस्जिद के ढांचे को नुकसान होने की बात कहकर सर्वे पर रोक लगाने की मांग की थी. जिसके बाद एएसआई की ओर से एक एफिडेविट दाखिल कर कहा गया था कि सर्वे से कोई नुकसान नहीं होगा, जिसके बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ये फैसला सुनाया.
#UP News,#Gyanvapi Masjid Case,#ASI,#Gyanvapi ASI Survey,







