सीएम धामी ने आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के दिये निर्देश
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर प्रदेश में हो रही भारी बारिश के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी ली। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गौरीकुंड डाट पुलिया (रुद्रप्रयाग) के समीप भूस्खलन से हुए नुकसान और जिला प्रशासन, SDRF द्वारा जारी राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की भारी बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारियों सहित SDRF की टीमों एवं स्थानीय प्रशासन को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने हेतु निर्देशित किया गया हैं । और स्वयं भी हर परस्थिति की लगातार मॉनिटरिंग कर रहा हूं।

#Uttarakhand Rain,#Heavy Rain,#Uttarakhand Weather,#cmpushkarsinghdhami,#pushkarsinghdhami,#cmdhami,#dehradunnews,#uttarakhandnews ,







